61
नई दिल्ली, 22 अक्तूबर : विमानों को बमों से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही है, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह चौकस हैं। अब ताजा मामले में एयर इंडिया सहित 30 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय एयरलाइन्स द्वारा संचालित 30 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले से जुड़े सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि बम से उड़ाने की धमकी पाने वालों में इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं। इस संबंध में इंडिगो के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को उनकी चार उड़ानों 6श्व 164 (मंगलुरु से मुंबई), 6श्व 75, (अहमदाबाद से जेद्दा), 6श्व 67 (हैदराबाद से जेद्दा) और 6श्व 118 (लखनऊ से पुणे) को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिले थे, जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।