पंथ के हितों के लिए पंथ विरोधी हों अकाली दल में शामिल : अमरिन्दर बजाज
– जत्थे. धामी के चौथी बार प्रधान बनने का किया स्वागत
पटियाला : शिरोमणी अकाली दल के पटियाला शहरी से इंचार्ज अमरिन्दर सिंह बजाज ने कहा कि आज पंथ के हितों के लिए पंथ विरोधियों को अकाली दल की मुख्य धारा में शामिल होना चाहिए। इस मौके उन्होंने जत्थेदार हरजिन्दर सिंह धामी के चौथी बार प्रधान बनने का स्वागत भी किया । अमरिन्दर बजाज ने कहा कि हरजिन्दर सिंह धामी का नाम आगे किया गया था, जिस को अल्प संख्यक मैंबरों ने स्वीकार करते चौथी बार प्रधान बनाया, जोकि बहुत अच्छी बात है। यह जीत सही मायनों में पंथक सच की जीत हुई है । उन्होंने कहा कि जिस तरह पंथ विरोधी ताकतों के हाथों में शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के नेताओं ने विरोध किया, वह भी किसी ओर से वाजिब व पंथ प्रस्ती वाली बात नहीं की जा सकती। इसलिए आज विरोधियों को चाहिए कि वह पंथक हितों को आगे रखते हुए अकाली दल की मुख्य धारा में शामिल हों । उन्होंने कहा कि इस समय हमें पंथ बारे सोचना चाहिए तथा इसको मजबूत करना चाहिए ।
पंथ के हितों के लिए पंथ विरोधी हों अकाली दल में शामिल : अमरिन्दर बजाज
जत्थे. धामी के चौथी बार प्रधान बनने का किया स्वागत
58