एशियन कालेज पटियाला में ‘ स्वच्छता ही सेवा है’ मिशन के अंतर्गत करवाया एक दिवसीय सेमिनार
पटियाला : एशियन कालेज पटियाला में एन.एस.एस. क्लब की तरफ से ‘ स्वच्छता ही सेवा है’ मिशन के अंतर्गत मनाए जा रहे पंद्रवाड़ा अधीन ‘ पौष्टिक आहार’ और ‘ अच्छी सेहत’ विषय पर एक-दिवसीय सैमीनार का आयोजन करवाया गया। इस सैमीनार में डा. रोजी बांसल (कोर्स इंचार्ज पर्सन के तौर पर विशेष तौर पर पहुंचे तथा प्रिंसिपल डॉ. मीनू ङ्क्षसह सच्चान और समूह स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया) एक प्रभावशाली रिसोर्स पर्सन के तौर पर विशेष के तौर पर पहुंचे और प्रिंसिपल डा. मीनूं सिंह सचान और समूह स्टाफ की तरफ से उनका स्वागत किया गया। इस मौके डा. रोजी बांसल ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों को सेहतमंद पोषण और अच्छी सेहत बारे महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि कुदरत ने हमें जीवन का एक अनमोल तोहफा दिया है, यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप अपने शरीर की संभाल कैसे करते हो। उन्होंने पुरातन कहानियां और उदाहरणों के द्वारा रिफाइंड, मांसाहारी और जंक फूड से मनाही करते हुए सेहतमंद पौष्टिक आहार के गुणों बारे बताते हुए कहा जो वस्तुएं हमें कुदरत की तरफ से मिलती हैं वह हमारी सेहत के लिए लाभदायक होती हैं। उन्होंने सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए खाने को पुरातन कुदरती ढंगों के साथ बनाने समय पर उनके पौष्टिक तत्व कैसे बचाए जा सकते हैं बारे अपने कीमती विचार सांझे किए। उन्होंने कहा कि सेहतमंद अनाज जैसे कि मिलटस आदि खाने के साथ हमें स्वस्थ शरीर, शांत मन व खुशी मिलती है जिस के साथ हमारे मन में अच्छे विचार पैदा होते हैं। उन्हों ने विद्यार्थियों की भागीदारी के द्वारा अपनी अनमोल जानकारी सांझी करते हुए कहा कि पौष्टिक आहार गुणों का खजाना है। हमें तंदरुस्त और सेहतमंद जीवन के लिए अपनी जीवन शैली को बदलना होगा। सैमीनार के आखिर में मिसज. वेनी गर्ग ने डा. रोजी बांसल की तरफ से बहुमूल्य जानकारी देने के लिए सभी स्टाफ की तरफ से धन्यवाद किया।
एशियन कालेज पटियाला में ‘ स्वच्छता ही सेवा है’ मिशन के अंतर्गत करवाया एक दिवसीय सेमिनार
48