गोरखपुर NEET छात्र हत्याकांड का मास्टरमाइंड जुबैर कुरैशी ढेर, रामपुर एनकाउंटर में STF ने मार गिराया

by Manu
पुलिस मुठभेड़

रामपुर, 26 सितंबर 2025: गोरखपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात पशु तस्कर जुबैर कुरैशी को उत्तर प्रदेश STF ने रामपुर जिले में एक जोरदार एनकाउंटर में ठोक दिया। उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था और नाम के आगे 18 आपराधिक मामले चढ़े हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र के चाकू चौक के पास STF की टीम ने जुबैर कुरैशी को घेर लिया। घिरता देख उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में गोलीबारी करते हुए पुलिस ने उसे ललकारा, लेकिन गोली लगते ही वह जमीन पर लुड़क गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में रामपुर पुलिस के दारोगा राहुल जादौन और सिपाही संदीप कुमार भी चोटें खा गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।

ये भी देखें: दिशा पाटनी के बरेली घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर एनकाउंटर में ढेर

You may also like