75
कीव, 24 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेशी दौरे पर हैं। गत दिवस पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात कर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने का संदेश दिया। इस बीच पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन भारत में कम्पनियां स्थापित करने के लिए इच्छुक है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन भारत में निर्मित उत्पादों को खरीदकर और भारतीय कंपनियों को कीव में खोलने की अनुमति देकर भारत के साथ सीधे जुडऩे के लिए तैयार है। जेलेंस्की ने कीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मेड-इन-इंडिया उत्पाद खरीदने पर भी सहमति जताई।