चंडीगढ़, 26 मई 2025: BCCI ने इंग्लैंड दौरे के भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है। आपको बता दे कि , हाल ही में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया है। रोहित टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान थे। उनके सन्यास के बाद गिल को ये जिम्मेदारी दी हई है। वही ऋषभ पंत को उपकप्तान चुना गया है। ऐसे में गिल के कप्तान बनने के बाद युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है।
योगराज सिंह ने कहा, ‘गिल आज कप्तान बन गए हैं लेकिन इसका पूरा श्रेय उनके पिता और युवराज सिंह को जाना चाहिए, युवराज ने गिल पर काफी मेहनत की है और आज उन्हें इसका फल मिला है।’
शुभमन गिल बचपन से ही अपने पिता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उस दौरान उन्हें भारत का अगला सुपरस्टार बल्लेबाज कहा जा रहा था। युवराज ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान शुभमन गिल को ट्रेनिंग दी थी। उस दौरान पंजाब के कुछ अन्य क्रिकेटर भी उनके साथ थे।
अगले महीने भारत को इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। बतौर कप्तान गिल के लिए यह बड़ी सीरीज होने वाली है।
ये भी देखे: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जाएंगे इंग्लैंड, BCCI ने किया टीम का ऐलान