यूटयूबर रणवीर अल्लाहबादिया को लगा झटका, कोर्ट ने याचिका की खारिज
यूटयूब पर वायरल हुआ था विवादित वीडियो
नई दिल्ली, 14 फरवरी : यूट्यूब पर एक कार्यक्रम में गलत टिप्पणी करने को लेकर विवादों में घिरे इन्फ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया को अब सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। जानकारी के अनुसार यूट्यूब पर एक कार्यक्रम में गलत टिप्पणी करने को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर के खिलाफ रणवीर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। एफआईआर के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए रणवीर के वकील ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी, हालांकि कोर्ट ने ये मांग खारिज कर दी। बता दें कि यह विवाद 8 फरवरी को स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड से जुड़ा है, जो यूट्यूब पर अपलोड हुआ था। इस यूट्यूब चैनल के 7.3 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
जानिए क्या है मामला
इस एपिसोड में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता को लेकर अभद्र सवाल पूछा था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। इस बीच, मुंबई की खार पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया को दूसरा समन भेजकर उसे शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है, क्योंकि वह गुरुवार को समय पर पेश नहीं हुए थे। अब तक पुलिस ने सात लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मखीजा और द हैबिटेट स्टूडियो के मालिक बलराज सिंह घई के पिता भी शामिल हैं। रैना के शो पर इलाहाबादिया की टिप्पणी के संबंध में साइबर सेल और मुंबई पुलिस अलग-अलग जांच कर रहे हैं। इस मामले में असम पुलिस की एक टीम भी मुंबई में है और उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों से मुलाकात की है। विवाद के बीच समय रैना ने दावा किया कि उन्होंने शो के सभी वीडियो यूट्यूब से हटा दिए हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल लोगों का मनोरंजन करना और उन्हें हंसाना था।
यूटयूबर रणवीर अल्लाहबादिया को लगा झटका, कोर्ट ने याचिका की खारिज
यूटयूब पर वायरल हुआ था विवादित वीडियो
64