कनाडा में पंजाबी मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, स्टडी वीजा पर गया था युवक

by Manu
PUNJABI YOUTH SHOT DEAD

चंडीगढ़, 18 मार्च 2026: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एडमिंटन के निकट लेड्यूक इलाके में हाईवे-2 पर एक पंजाबी मूल के 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बीरिंदर सिंह के रूप में हुई है। पंजाब से स्टडी वीजा पर कनाडा गया था।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के अनुसार घटना 14 मार्च दोपहर करीब 2:50 बजे हुई। बीरिंदर सिंह दो बचपन के दोस्तों के साथ बनफ जा रहे थे। तभी एक सफेद या ग्रे रंग का गंदा पिकअप ट्रक उनकी कार के बगल में आया। ट्रक से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिससे बीरिंदर सिंह को गोलियां लगीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बीरिंदर सिंह तीन साल पहले ओंटारियो में पढ़ाई के लिए आए थे। हाल ही में वे एडमिंटन में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहे थे। परिवार के लिए गोफंडमी कैंपेन भी शुरू किया गया है ताकि उनका शव भारत लाया जा सके।

पुलिस ने मेजर क्राइम्स यूनिट को जांच सौंपी है। हमलावर ट्रक की तलाश जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हमलावर बीरिंदर सिंह को जानते थे या यह रैंडम वारदात थी। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी देखे: कनाडा में दो पंजाबी युवकों की गोली मारकर हत्या, परिवारों में मचा कोहराम

You may also like