पुष्पा स्टाइल में काटा युवक का कान
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : मध्य प्रदेश के एक थिएटर में पुष्पा 2 फिल्म का क्रेज लोगों पर सिर चढक़र बोल रहा है। अब एक थिएटर में फिल्म देखने गए एक युवक का वहां पर कैंटीट चलाने वाले ने हुई लड़ाई दौरान कान काट खाया है। जानकारी के अनुसार कैंटीन मालिक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। हाथापाई के दौरान उसने युवक का कान भी काट लिया। दर्शक का नाम शब्बीर बताया जा रहा है। रविवार को शब्बीर इंदरगंज इलाके के कैलाश टॉकीज में फिल्म ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पा द रूल’ देखने गया था। वह इंटरवल के दौरान नाश्ता लेने गया। इस दौरान कैंटीन मालिक राजू और शब्बीर के बीच झगड़ा बढ़ गया। राजू ने शब्बीर पर नाश्ते का बिल न देने का आरोप लगाया। इस दौरान राजू और उसके तीन साथियों ने शब्बीर की पिटाई भी की। राजू ने इसके बाद शब्बीर का एक कान काट लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुष्पा स्टाइल में काटा युवक का कान
106
previous post