जालंधर के उदोवाल में युवा कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका

by Manu
कबड्डी खिलाड़ी

जालंधर, 09 मार्च 2026: पंजाब के जालंधर जिले के उदोवाल गांव में 19 वर्षीय प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी वंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। उसके पास सिरिंज भी पड़ी मिली थी। परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी और अंतिम संस्कार कर दिया।

वंश अपने गांव उदोवाल से निकटवर्ती बालोकी खेड़ा रोड पर गया था। सुबह सड़क से गुजरने वाले लोगों ने उसकी लाश सड़क पर पड़ी देखी। घटनास्थल पर सिरिंज मिलने से नशे के इंजेक्शन की वजह से ओवरडोज होने की संभावना मजबूत हुई है।

मृतक वंश ने दो साल पहले 12वीं पास की थी। स्कूल स्तर से ही कबड्डी खेलना शुरू किया था। वह कई टूर्नामेंट खेल चुका था और नेशनल टीम में भी सिलेक्ट हो चुका था। परिवार में माता-पिता छोटा भाई और एक बहन हैं।

गांव के सरपंच ने कहा कि नशा समस्या अब चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि महज 21 दिन में यह दूसरी मौत है। सरपंच ने गांव में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

ये भी देखे: BIG BREAKING: राणा बलचौरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर

You may also like