हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 6 दिनों तक कई जिलों में अलर्ट जारी

by Manu
हिमाचल बारिश

शिमला, 29 अगस्त 2025: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन ज्यादातर हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने अगले छह दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार (29 अगस्त) ऊना, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी।

शनिवार (30 अगस्त) को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट।

रविवार (31 अगस्त) को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना।

सोमवार (1 सितंबर) को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश।

2 और 3 सितंबर इन दो दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी रहेगा, जिसमें कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और नदियों, नालों व निचले इलाकों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। भूस्खलन और जलभराव के खतरे को देखते हुए प्रशासन को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी देखे: हिमाचल में मानसून का तांडव, भारी बारिश से जनजीवन ठप, 1 सितंबर तक ऑरेंज अलर्ट

You may also like