World Press Freedom Day 2025: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, जिसे मीडिया स्वतंत्रता दिवस के रूप में भी जाना जाता है, हर साल 3 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। शनिवार को इस दिवस के आयोजन से पहले दुनिया भर के देशों में प्रेस की स्वतंत्रता की सीमा पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। वर्ल्ड प्रेस फीडम इंडेक्स 2025 (World Press Freedom Index 2025) में 180 देशों में से भारत 151वें स्थान पर है। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने यह रिपोर्ट जारी की है। पिछले वर्ष भारत इस सूची में 159वें स्थान पर था।
पेरिस स्थित अंतर्राष्ट्रीय संगठन रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा 2025 वर्ल्ड प्रेस फीडम इंडेक्स में इरीट्रिया सबसे निचले स्थान पर है, जबकि नॉर्वे सर्वोत्तम स्थान पर पहले स्थान पर है। भूटान, पाकिस्तान, तुर्की, फिलिस्तीन, चीन, रूस, अफगानिस्तान, सीरिया और उत्तर कोरिया भारत से नीचे स्थान पर हैं।
वर्ल्ड प्रेस फीडम इंडेक्स: भारत की स्थिति अब भी खराब
2021 में भारत इस सूची (वर्ल्ड प्रेस फीडम इंडेक्स) में 142वें स्थान पर था, बाद में यह संख्या बढ़ी और 2023 में 161वें स्थान पर पहुंच गई। हालांकि तब से इसमें थोड़ा सुधार हुआ है, पिछले साल यह 159 था और अब यह 151 पर है। थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन यह अभी भी वहीं है। पिछले वर्ष की तुलना में भारत की स्थिति अन्य देशों से काफी पीछे है।
डोनाल्ड ट्रम्प के आने के बाद अमेरिका की रैंकिंग गिरी
आपको बता दे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई देशों में राजनीतिक नेता मीडिया को नियंत्रित करते हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प के पदभार ग्रहण करने के बाद से अमेरिका में प्रेस की स्थिति खराब हो गई है। इस सूची में अमेरिका 57वें स्थान पर है। जबकि पिछले वर्ष इसकी रैंकिंग 55 थी।
ये भी देखे: विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2025: फिनलैंड सबसे खुशहाल देश, भारत की रैंकिंग में सुधार