पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल- 2025
विश्व प्रसिद्ध सितार वादक नीलादरी कुमार ने तबला वादक सत्याजीत तलवलकर के साथ मिलकर यादगारी बनाई शास्त्री संगीत की शाम
– नीलादरी कुमार ने पटियालवियों की विशेष मांग पर जितार ( इलेक्ट्रिक सितार) पर भी अपनी विशेष पेशकारी दी
– विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, हरचन्द सिंह बरसट, मेयर कुंदन गोगिया समेत अन्य शख्सीयतें पहुंची
पटियाला, 17 फरवरी : पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल- 2025 के चौथे दिन की संगीतमय शाम आज उस समय पर एतिहासिक और यादगारी बन गई जब भारतीय शास्त्रीय संगीत में नवीनता और परंपराओं के बेमिसाल संयोग और विश्व प्रसिद्ध सितार नवाज नीलादरी कुमार ने प्रसिद्ध तबला वादक सत्याजीत तलवलकर के तबले की ताल के साथ ताल मिला कर संगीत की खूब छहबर लगाई। उन्हों ने पटियालवियों की विशेष मांग पर अपनी विशेष पेशकारी की शुरुआत जितार ( इलेक्ट्रिक सितार) के साथ करते रंग बांध दिया। उन्होंने शुरुआत में राग तिलक कामोद का मिश्रण बजाया। उन्होंने इसी राग में खरज की ध्वनि छेड़ी।
पटियाला के पुरातन किला मुबारक के दरबार हाल के खुले आंगन में आज के इस समारोह मौके पहुंचे कला प्रेमियों और पटियालवियों ने इस शाशतरी संगीतमय शाम का खूब आनंद लिया। पंजाब के संस्कृतिक और सैर सपाटा विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव के नेतृत्व मेें नौजवान पीढ़ी को अपनी अनमोल विरासत से अवगत करवाने के लिए करवाए जा रहे इस विरासती उत्सव मौके विधायक अजीतपाल सिंह कोहली पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट, नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया, इस समागम के नोडल अफसर ए. डी. सी. ईशा सिंगल और एस. डी. एम. तरसेम चंद मौजूद थे।
विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा की पंजाब में सैर- सपाटा क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व नीचे करवाया जा रहा पटियाला विरासती मेला पटियाला को सैर- सपाटा केंद्र के तौर पर उभारेगा। कोहली ने कहा की यह मेले न सिर्फ पंजाब की अमीर संस्कृतिक विरासत को पेश कर रहे हैं बल्कि हमारी विरासत को भी लोगों तक पहुंचाने के लिए सफल हो रहे हैं। उन्होंने कहा की मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि यकीन है की मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सैर- सपाटा के प्रमुख केंद्र के तौर पर अपनी शान फिर बहाल करेगा।
इस मौके शास्त्रीय और आधुनिक संगीत को इकठ्ठे जोडऩे के महत्वपूर्ण काम को अंजाम देने के लिए जितार ( इलेक्ट्रिक सितार) की खोज निकालने वाले संगीत के विलक्षण शिल्पकार, फिल्मफेयर और संगीत नाटक अकादमी अवार्ड के साथ सम्मानित नीलादरी कुमार ने अपनी बेजोड़ बन्दिशेें मिठे सुरो, संगीत की गहरी संवेदना का प्रकटावा किया। इन के साथ कीबोर्ड पर एगनीलो फर्नाडीस और ड्रंमज पर जैंबे ऊपर शिखर नाद खुरैशी ने संगत करते हुए शास्त्री संगीत का अनोखा समुेल दिखाया।
इस मौके नीलादरी कुमार ने कहा कि पटियाला विरासती उत्सव एक अंतर्राष्ट्रीय उत्सव बन गया है और उन को यहां आ कर अपनी पेशकारी देने का सौभाग्य प्राप्त होना उनके खुद के लिए मान की बात है। उल्लेखनीय है की भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खान युवा पुरुस्कार और संगीत नाटक अकैडमी द्वारा आदित्या बिरला कला किरण पुरुस्कार के साथ सम्मानित प्रसिद्ध तबलावादक सत्याजीत तलवलकर आज के नौजवान और प्रतिभाशाली तबला वादकों में से एक प्रमुख हैं। इस मौके नगर निगम के पार्षदों के अलावा सी.ए. पीडीए मनीषा राना, अमित बैंबी, कन्नू गर्ग, नमन मारकन्न, चरनजीत सिंह, व्योम भारद्वाज, सहायक कमिश्नर (ज) ऋचा गोयल, एन.जेड. सी. सी के भुपिन्दर सिंह सोफत समेत बड़ी संख्या में पटियाला समेत दूर से- दूर से आए और संगीत और कला प्रेमियों ने शिरकत की और आनंद लिया।
विश्व प्रसिद्ध सितार वादक नीलादरी कुमार ने तबला वादक सत्याजीत तलवलकर के साथ मिलकर यादगारी बनाई शास्त्री संगीत की शाम
नीलादरी कुमार ने पटियालवियों की विशेष मांग पर जितार ( इलेक्ट्रिक सितार) पर भी अपनी विशेष पेशकारी दी
46