मुंबई, 16 जून 2025: Womens ODI World Cup 2025: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका में होगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 अक्टूबर 2025 को श्रीलंका के कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
पहलगाम हमले और उसके बाद भारत की ओर से पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के रिश्ते और तनावपूर्ण हो गए थे। ऐसे में यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे इस मैच को लेकर उत्साह और चर्चा चरम पर है।
महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत के मैच का शेड्यूल
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विजाग, दोपहर 3 बजे
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विजाग, दोपहर 3 बजे
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर, दोपहर 3 बजे
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, दोपहर 3 बजे
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे
सेमीफाइनल 29 और 30 अक्टूबर को गुवाहाटी/कोलंबो और बेंगलुरु में होंगे, जबकि फाइनल 2 नवंबर को कोलंबो या बेंगलुरु में खेला जाएगा।
ये भी देखे: Smriti Mandhana को आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया, पढ़े पूरी खबर