क्या रोज़गार के नए अवसर पैदा करेगा AI? जानिए पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा का इस बारे में क्या कहना है

by Nishi_kashyap
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (

नई दिल्ली,15 जुलाई,2025: पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा का कहना है की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नौकरियों पर असर अब टालना नामुमकिन होगा। उन्होंने दिल्ली में एक AI इवेंट के दौरान कहा की जल्दी या देर से, हमें AI को एम्प्लॉई या CFO की तरह उपयोग करना पड़ेगा। शर्मा ने दावा किया कि AI आने वाले समय में इंसानों के कई काम खुद करेगा, लेकिन ये नई नौकरियाँ और रोल भी पैदा करेगा।

नई जॉब्स भी जनरेट करेगा AI

विजय शेखर शर्मा ने माना कि AI कई रूटीन जॉब्स को ऑटोमेट कर देगा, जिससे कुछ लोगों की नौकरियाँ चली जाएँगी। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी बताया की हर टेक्नोलॉजी बदलाव की तरह, AI भी नई जॉब्स और रोल्स लेकर आएगा। शर्मा ने STD-PCO बिजनेस का उदाहरण दिया और कहा कि जैसे मोबाइल-इंटरनेट ने उनकी जगह ले ली, वैसे ही AI से भी बदलाव आना निश्चित है।

AI-फर्स्ट कंपनी बनेगी पेटीएम

विजय शेखर शर्मा ने बताया कि पेटीएम अब सिर्फ फिनटेक कंपनी नहीं रहना चाहती, बल्कि AI-फर्स्ट कंपनी बनने की तैयारी में है। कंपनी अपने रूटीन बिजनेस प्रोसेस में AI को तेजी से शामिल कर रही है। उन्होंने बताया की, हमें AI को सिर्फ एक टूल नहीं, बल्कि को-वर्कर या एग्जीक्यूटिव की तरह उपयोग करना सीखना होगा।

नए AI फीचर लाएगा पेटीएम

जानकारी के लिए आपको बतादें की पेटीएम अपने यूजर्स के लिए AI-पावर्ड पासबुक फीचर ला रहा है, जिसमें यूजर के महीनेभर के खर्चों का डेटा लेकर एक रैप सॉन्ग जेनरेट होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह फीचर जल्द लॉन्च किया जाएगा, जिससे फाइनेंस मैनेजमेंट मजेदार बनेगा। इससे पहले पेटीएम ने US बेस्ड AI स्टार्टअप परप्लेक्ससिटी के साथ मिलकर अपने ऐप में AI सर्च फीचर भी जोड़ा था।

यह भी पढ़े: युवाओं के हुनर को मिलेगी अलग पहचान! बड़े कदम उठा रही यूपी की योगी सरकार

You may also like