मामला नगर निगम चुनाव का
पंजाब सरकार जहां मर्जी भाग ले चुनाव तो करवाने ही पड़ेंगे: रेखा अग्रवाल
पटियाला : पंजाब में नगर निगम चुनाव करवाए जाने को लेकर लगातार बच रही पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार पर बरसते हुए जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी की प्रधान रेखा अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार जिस तरफ मर्जी भाग ले चुनाव तो करवानी ही पड़ेगी। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से 10 दिनों तक नगर निगम, नगर कौंसिल चुनाव का नोटीफिकेशन जारी करने के लिए पंजाब सरकार को दिए समय में वृद्धि करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार को माननीय सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 8 हफ्तों के दिए गए समय पर बातचीत करते हुए कहा गया कि पंजाब सरकार चाहे उलटी लटक जाये, चाहे जहां मर्जी पहुंच कर ले परन्तु वह चुनाव करवाने से नहीं भाग सकती। रेखा अग्रवाल ने कहा कि लगातार नगर निगम चुनाव करवाने से भागती आ रही पंजाब की मौजूदा मान सरकार को पता है कि वह कितने पानी में है और उसने कितना आम आदमी का ध्यान रखा है, जिस करके ही विधानसभा चुनाव के बाद लगातार पहले पंचायती चुनाव और अब नगर निगम और नगर कौंसिल चुनाव से टाल मटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर उम्मीदवार नगर निगम चुनाव में डट कर खड़ेगा भी और बड़े अंतर के साथ जीतेगा भी।
मामला नगर निगम चुनाव का
पंजाब सरकार जहां मर्जी भाग ले चुनाव तो करवाने ही पड़ेंगे: रेखा अग्रवाल
69
previous post