जम्मू-कश्मीर,18 मार्च: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर बने माता वैष्णो देवी मंदिर में दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री को भरी हुई पिस्तौल ले जाते हुए पकड़ी गई ।
अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी ।
पकड़ी गई महिला ने अपना नाम ज्योति गुप्ता बताया और उसने बताया है की वो एक रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल है।
अपने आप को रिटायर्ड पुलिस कांस्टेबल बताने वाली ज्योति गुप्ता को 14-15 मार्च की रात को हथियार और छह गोलियों के साथ भवन के पास एक चौकी पर रोका गया।
जांच में पता चला कि बंदूक का लाइसेंस कुछ साल पहले ही खत्म हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ज्योति गुप्ता मंदिर में हथियार लेकर क्यों आई
जबकि वहां तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।
ऐसा एक और मामला
पुलिस ने बताया की एक दिन पहले ऐसा एक और मामला सामने आया था जिसमे उत्तर प्रदेश के रहने वाले संजय सिंह उनके बैग में दो गोलियाँ के साथ माता वैष्णो देवी मे पाए गए थे ।
कुछ ही दिनों में ऐसी दो घटनाएं होने के कारण अधिकारियों ने सुरक्षा जांच कड़ी कर दी है और पवित्र जगह पर बिना इजाज़त के हथियार और गोलियां लाने पर रोक लगादी ।