Warning label: इन स्नैक्स पर नहीं लगेगा कोई चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

by Nishi_kashyap
चेतावनी लेबल

नई दिल्ली,16 जुलाई, 2025: समोसा और जलेबी जैसे लोकप्रिय भारतीय स्नैक्स को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बतादें की समोसा और जलेबी जैसे भारतीय स्नैक्स को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। बतादें की इन खाद्य उत्पादों पर कोई चेतावनी लेबल लगाने का निर्देश नहीं दिया है। मंत्रालय का कहना है की हाल ही में जारी सलाह केवल लोगों में छिपी वसा और अतिरिक्त चीनी के नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दी गई थी।

क्या था पूरा मामला ?

21 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्यसलिला श्री वास्तव ने सभी मंत्रालयों, कार्यालयों और स्वायत्त संस्थाओं को अपने परिसर में तेल और चीनी के दुष्प्रभावों पर जागरूकता बोर्ड लगाने, स्टेशनरी पर स्वास्थ्य संदेश प्रकाशित करने और स्वस्थ खानपान को बढ़ावा देने की सलाह दी थी।

इसके बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर यह भ्रामक खबर फ़ैल गई की सरकार समोसा-जलेबी जैसे पारंपरिक भारतीय स्नैक्स पर प्रतिबंध लगाने या चेतावनी लेबल लगाने जा रही है।

मंत्रालय ने क्या कहा?

मंत्रालय ने मंगलवार को जारी स्पष्टीकरण में कहा की, ”यह सलाह किसी खास खाद्य वस्तु के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली और एनसीडी (NCD) से निपटना है। भारत की समृद्ध स्ट्रीट फूड संस्कृति को निशाना बनाने का कोई इरादा नहीं है।”

मोटापा बढ़ने की चिंता

लैंसेट जीबीडी 2021 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। 2021 में जहाँ 1.8 करोड़ वयस्क ज्यादा वजन या मोटापे से ग्रस्त थे, वहीं 2050 तक यह संख्या बढ़कर 44.9 करोड़ हो सकती है।

यह भी पढ़े: UP News: आर्डर करने पर कम खाना पहुँचाने के मामले में स्वीगी पर 25 हजार का जुर्माना

You may also like