ड्रग्स के खिलाफ जंग: मोहाली में ड्रग्स रैकेट पर पुलिस ने की सख्ती

by chahat sikri
ड्रग्स

मोहाली,21मार्च 2025:  गुरुवार को मोहाली फेस 8 मे पुलिस ने चेक पोस्ट पर 11 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए व्यक्ति की पहचान फिरोजपुर के निवासी आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है और वह फिलहाल मोहाली के कुंबरा गांव में रह रहा था।

इस कार्रवाई को मोहाली फेस 8 पुलिस के प्रमुख अधिकारी नवदीप सिंह ने संभाला है ।

यह गिरफ्तारी मोहाली के एसएसपी दीपक पारीक द्वारा शुरू की गई नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा है।

पुलिस ने इस मामले पर क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथियों और ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही है इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है।। पुलिस उपाधीक्षक एचएस बल ने कहा कि उन्हें शक है कि आरोपी किसी बड़े ड्रग सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। अगर ऐसा है तो आगे जांच के दौरान और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

फेस 8 थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि अगर उन्हें ड्रग्स या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

यह कार्रवाई नशे के खिलाफ अभियान की एक और सफलता को दर्शाती है।  जिससे पुलिस को ड्रग्स के खतरे से निपटने और क्षेत्र को सुरक्षित रखने में मदद मिली है। ड्रग्स के खिलाफ इस कड़ी कार्रवाई ने नशीली दवाओं के बड़े नेटवर्क पर नकेल कसने की उम्मीद को बढ़ावा दिया है।

यह भी देखे:चंडीगढ़-हमीरपुर बस पर हमला: आरोपी गिरफ्तार

You may also like