महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए होगी वोटिंग

by Manu
लुधियाना उपचुनाव

मुंबई, 30 नवंबर 2025: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों का पहला चरण 2 दिसंबर को होगा। इस दिन 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में मतदान होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ये चुनाव तीन चरणों में आयोजित हो रहे हैं।

ये चुनाव महायुति के लिए परीक्षा बन गए हैं। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने 288 सीटों में से 235 पर कब्जा जमाया था। अब सवाल यह है कि क्या यही लहर लोकल बॉडीज में भी दिखेगी। विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) मिलकर महायुति को कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रहा है।

चुनाव प्रचार 1 दिसंबर रात 10 बजे तक चलेगा। वोटिंग के अगले दिन यानी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने 4 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था।

ये भी देखे: महाराष्ट्र में सियासी हलचल, BEST हार के बाद राज ठाकरे की CM फडणवीस से मुलाकात

You may also like