वायनाड लोकसभा सीट के लिए मतदान आरंभ

by TheUnmuteHindi
वायनाड लोकसभा सीट के लिए मतदान आरंभ

नई दिल्ली, 13 नवंबर : केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए एक तरफ कांग्रेस से प्रियंका गांधी अपने राजनीति करियर की शुरुआत कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रियंका का मुकाबला भाजपा की ओर से नव्या हरिदास और लेफ्ट गठबंधन सत्यन मोकेरी से है, जिसको लेकर आज वायनाड लोकसभा सीट सहित 11 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस मतदान के पहले घंटे के दौरान वायनाड लोकसभा सीट और चेलक्करा विधानसभा सीट पर क्रमश : 6.92 प्रतिशत और 7.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, लोग वायनाड में 1,354 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे हैं। इस क्षेत्र में 14 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। वायनाड लोकसभा क्षेत्र के तहत सात विधानसभा सीटें वायनाड जिले में मनंतावाडी (सुरक्षित), सुल्तान बथेरी (सुरक्षित) और कलपेट्टा, कोझिकोड जिले में तिरुवमबाडी और मलप्पुरम जिले में ईरानद, निलांबुर और वंडूर हैं।

You may also like