50
रांची, 13 नवंबर : विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन मैय्या सम्मान योजना सहित अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घुसपैठ और मौजूदा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है, जिसको लेकर आज झारखंड में पहले चरण में विधानसभा की 43 सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि 950 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन उस समय तक कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।