गौ हत्या के विरोध में पंजाब के हिन्दू संगठनों को विश्व हिन्दू तख़्त ने दिया समर्थन :- वीरेश शांडिल्य
शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के निवास पर विश्व हिन्दू तख़्त व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य का जोरदार स्वागत
बब्बर खालसा के आतंकवादी नारायण सिंह चौड़ा सहित सभी बबर खालसा के आतंकवादियों को पंथ से बाहर करने के लिए श्री अकल तख़्त के जत्थेदार से अपील की
वीरेश शांडिल्य व पवन गुप्ता ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में कहा सुखबीर सिंह बादल की हत्या की साजिश रच बब्बर खालसा व ख़ालिस्तानियों ने फिर रची पंजाब में आतंकवाद फैलाने की साजिश, सुखबीर बादल से मिलकर विश्व हिन्दू तख़्त व शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब में हिन्दू सिख भाईचारा मजबूत करेगा
पटियाला : 16 दिसंबर 2024 को पंजाब में हिन्दू संगठनों द्वारा गौ हत्या के विरोध में डीसी दफ़्तरो के बाहर दिए जाने वाले धरने को विश्व हिन्दू तख़्त व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया अपना समर्थन दिया यह घोषणा आज विश्व हिन्दू तख़्त व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पटियाला में शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे, पवन गुप्ता ने अपने निवास पर पहुँचने पर वीरेश शांडिल्य का जोरदार स्वागत किया व उन्हें भगवा दोशाला पहनाकर उनका सम्मान किया इस मौके पर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र पाल केके , फ्रंट के पंजाब के कार्यकारी प्रधान मनीष पासी हरियाणा के प्रभारी गोल्डी पाहवा व शिव सेना हिंदुस्तान के कई पदाधिकारी मौजूद थे । शांडिल्य ने कहा की जिस देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो गृह मंत्री अमित शाह हो जिन्होंने राम मंदिर बनाने को लेकर लंबा संघर्ष किया और सनातन को मजबूत करने की मुहिम छेडे हुए है उसके बावजूद भी इस देश के राज्यों में गौ हत्या हो रही है वीरेश शांडिल्य ने कहा पंजाब में बढ़ती गौ हत्याएं सनातन को कमजोर करने की गहरी साजिश है वीरेश शांडिल्य ने कहा की गौ हत्या करने वाले उनकी नजरो में आतंकवादी व सनातन धर्म विरोधी है उन्होंने कहा की गऊ हिन्दुओं की माता है और उसमे 84 करोड़ देवी देवताओं का वास है और पंजाब सरकार गौ हत्या रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है जिसको लेकर अब पंजाब संगठन अब सड़को पर उतर आये है और 16 दिसंबर को शिव सेना हिंदुस्तान सहित पंजाब के तमाम हिन्दू संगठन डीसी दफ्तरो पर धरना देंगे और विश्व हिन्दू तख़्त के पददअधिकारी व कार्यकर्ता भी गौ हत्या के विरोध में हिन्दू संगठनों के साथ खड़े होंगे ।
विश्व हिन्दू तख़्त व एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य व शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा देश में किसी कीमत पर भी गौ हत्या व सनातन विरोधी विचारधारा को पनपने नहीं दिया जायेगा वही शांडिल्य ने कहा की पंजाब की अमन और शांति के लिए उनका संगठन पवन गुप्ता के साथ लम्बे समय से संयुक्त मुहिम छेड़े हुए है । उन्होंने कहा की पंजाब में किसी कीमत पर भी आतंकवाद खालिस्तान को सर उठाने नहीं दिया जायेगा इसके लिए विश्व हिन्दू तख्त व शिव सेना हिंदुस्तान सड़को से लेकर अदालती लड़ाई लड़ने के लिए हर वक्त तैयार है । एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शिव सेना हिंदुस्तान प्रमुख पवन गुप्ता ने पवित्र श्री हरमंदिर साहिब में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की हत्या को साजिश रचने के पीछे पापकिस्तान को आईएसआई आतंकी संगठन बब्बर खालसा व खालिस्तानियों का हाथ है और दरबार साहिब में सुखबीर बादल की हत्या पंजाब में आतंकवाद का नीव रखने की शुरुआत थी जिस घटना एटीएफआई विश्व हिन्दू तख़्त व शिवसेना हिंदुस्तान निंदा करता है और सुखबीर बादल की हत्या की साजिश की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है । वही शांडिल्य ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब के डीजीपी गौरव यादव सहित समुचि पंजाब पुलिस को गंभीर होना होगा अन्यथा पंजाब में आतंकवाद का पुराना दौर फिर शुरू होने की साजिशे सर चढ़कर बोलने लगी है एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख़्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा की सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा अधिकारीयों को तुरंत बब्बर खालसा के आतंकवादी व बड़ैल जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड नारायण सिंह चौरा को मौत के घाट उतार देना चाहिए था उन्होंने कहा की इससे पहले भी पंजाब पुलिस की सुरक्षा के बीच हिन्दू नेता सुधीर सुरी की हत्या कर दी गयी और हत्यारा जीवित छोड़ दिया गया पंजाब पुलिस को पंजाब की रक्षा के लिए हत्यार उठाने होंगे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खालिस्तान के खिलाफ विधानसभा में सर्वदालीय बैठक बुलाकर खालिस्तान मुहीम के खिलाफ क़ानून पास करना चाहिए वही एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में घोषणा की पंजाब में हिन्दू सिख भाईचारे को मजबूत करेंगे व खालिस्तान के खिलाफ मुहिम छेड़ेंगे वही वीरेश शांडिल्य ने कहा की अब तो श्री अकल तख़्त व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को यह पता चल गया होगा की बब्बर खालसा से जुड़े लोग बंदी सिख नहीं बल्कि आतंकवादी है जिन्होंने पवित्र दरबार साहिब में सरदार प्रकश सिंह बादल के बेटे सुखबीर बादल की हत्या करने की कोशिश की जब सुखबीर बादल श्री अकाल तख़्त द्वारा दी गयी सजा को पूरा कर रहे थे और बब्बर खालसा के आतंकवादी चौरा ने सुखबीर सिंह बादल पर नहीं बल्कि दरबार साहिब पर हमला किया ऐसे में वीरेश शांडिल्य ने श्री अकाल तख़्त के जथेदार व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान से मांग की है की आतंकवादी नारायण सिंह चौरा सहित बब्बर खालसा के तमाम आतंकवादियों पंथ से बाहर करने का हुकुम सुनाये इससे हिन्दू सिख भाईचारा मजबूत होगा वही वीरेश शांडिल्य ने गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है की पंजाब की जेलों में बंद बब्बर खालसा के आतंकवादियों सहित जरनैल सिंह भिंडरावाला समर्थको जो जेल में बंद है उनके पंजाब की जेलों से तिहाड़ जेल शिफ्ट किया जाये ।