चंडीगढ़, 30 जनवरी 2026: Virat Kohli Instagram: विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया। 29 जनवरी की रात को उनका वेरिफाइड अकाउंट प्लेटफॉर्म से पूरी तरह गायब हो गया। प्रोफाइल सर्च में नहीं आ रहा था और इसे खोलने पर “This page isn’t available” या “User not found” जैसी एरर मैसेज दिख रहा था।
विराट के अकाउंट पर 274 मिलियन (27.4 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अकाउंट के अचानक गायब होने से फैंस में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इसे डिलीट, डीएक्टिवेट या हैक होने की आशंका जता रहे थे। कुछ फैंस ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर कमेंट्स में पूछना शुरू कर दिया।
30 जनवरी सुबह तक विराट का अकाउंट वापस आ गया। सुबह करीब 8:30 बजे तक प्रोफाइल फिर से दिखाई देने लगा। पुराने पोस्ट, फॉलोअर्स और फॉलोइंग सब नॉर्मल हो गए।
विराट कोहली या उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ये भी देखे: ICC ODI Batsmen Rankings: विराट कोहली बने वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित को पीछे छोड़ा