बेंगलुरु, 18 मार्च 2026: विराट कोहली आईपीएल 2026 के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं। 18 मार्च बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोशल मीडिया पर कोहली के पहुंचने का एक फिल्मी स्टाइल का वीडियो शेयर किया। वीडियो में कोहली एयरपोर्ट से कैब में सवार होते दिख रहे हैं।
RCB ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा “आपको उन्हें देखने की जरूरत नहीं है… बस यह जानने के लिए कि वह आ रहे हैं! कैलेंडर देखें। संकेत जरूर मिलेंगे।” फैंस लंबे समय से विराट के टीम कैंप में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। अब वह आरसीबी के साथ जुड़ गए हैं।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च शनिवार से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में विराट कोहली मैदान पर उतरते दिखेंगे। आरसीबी पिछले सीजन की चैंपियन टीम है।
ये भी देखे: विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, जाने RCB के पॉडकास्ट में क्या कहा