POK में पाक सरकार के खिलाफ मुजफ्फराबाद में हिंसक बवाल, 2 की मौत, 22 से ज्यादा घायल

by Manu
POK

चंडीगढ़, 29 सितंबर 2025: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के मुजफ्फराबाद में सोमवार को पाक सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मौलिक अधिकारों के हनन के मुद्दे पर अवामी एक्शन कमेटी के बैनर तले पिछले 24 घंटों से चल रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया।

झड़पों में दो लोग मारे गए जबकि 22 से अधिक लोग चोटें खा गए। प्रदर्शनकारियों ने गुस्से में बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद करा दीं। इलाके में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

प्रदर्शनकारियों के पास कुल 38 मांगें हैं जिनमें सबसे प्रमुख है POK विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को खत्म करना है। ये सीटें पाकिस्तान में रहने वाले कश्मीरी शरणार्थियों के लिए रिजर्व हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे असली प्रतिनिधि शासन कमजोर पड़ रहा है। POK के बाशिंदों की आवाज दबाई जा रही है।

ये भी देखे: पाकिस्तान ने POK में किए हजारों मदरसे बंद, धार्मिक आयोजनों पर भी रोक

You may also like