चंडीगढ़, 12 दिसंबर 2025: भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक मेडल जीतने के लिए संन्यास वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद संन्यास ले लिया था। विनेश अब लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए कमर कस रही हैं।
विनेश पेरिस ओलंपिक के 50 किलोग्राम वर्ग फाइनल में पहुंची थीं। लेकिन वजन वर्गीकरण के दौरान 100 ग्राम ज्यादा वजन आने से उन्हें बाहर कर दिया गया। इस झटके से टूटकर उन्होंने तुरंत रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
विनेश फोगाट ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी
अब विनेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि लोग पूछते रहे क्या पेरिस मेरा आखिरी सफर था। लंबे समय तक जवाब न सुझा। मैट से दबाव से उम्मीदों से यहां तक कि अपनी महत्वाकांक्षाओं से दूर हटने की जरूरत पड़ी। सालों बाद पहली बार खुद को चैन की सांस दी। दिल टूटना बलिदान मेरे वो रूप जो दुनिया ने कभी नहीं देखे।
विनेश ने आगे कहा कि अनुशासन दिनचर्या संघर्ष यह सब मेरे अंदर बसा है। कितनी भी दूर चली जाऊं मेरा एक हिस्सा मैट पर ही रह गया। कुश्ती का जोश कभी खत्म नहीं हुआ। अब निडर दिल और कभी न झुकने वाली भावना के साथ LA28 की ओर कदम बढ़ा रही हूं।
ये भी देखे: कांग्रेस नेता विनेश फोगाट बनी मां, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म