छह साल बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका इस फिल्म में आएंगे नजर

by Manu
विजय रश्मिका

मुंबई, 14 मई 2025: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने निजी रिश्ते के कारण चर्चा में रहते हैं। अब यह प्रेमी जोड़ा अगली फिल्म में साथ नजर आने वाला है। छह साल बाद वे फिर से किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। यह एक पीरियड ड्रामा प्रोजेक्ट है जिसका निर्देशन सांकृत्यायन करेंगे। फिलहाल फिल्म को ‘वीडी14’ नाम दिया गया है।

इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कार्य शुरू हो चुका है। हालांकि, रश्मिका मंदाना इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं कर पाएंगी क्योंकि वह फिलहाल किसी अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इससे पहले दोनों फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ नजर आए थे। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। उसके बाद 2019 में उनकी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ रिलीज हुई थी।

विजय देवरकोंडा ने सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार नहीं किया है कि वह रश्मिका को डेट कर रहे हैं। हालाँकि, सोशल मीडिया पर बातचीत और यात्राओं के माध्यम से उनके संबंधों के कई सबूत मिलते रहते हैं।

ये भी देखे: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती का खुलासा, बॉलीवुड ने मेरे पिता का मजाक उड़ाया

You may also like