कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को समन देने वाले विजिलेंस SSP जगतप्रीत सिंह बहाल

by Manu
SSP जगतप्रीत सिंह

लुधियाना, 21 नवंबर 2025: कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को समन जारी करने वाले विजिलेंस ब्यूरो के SSP जगतप्रीत सिंह को बहाल कर दिया गया है। यह फैसला उपचुनाव खत्म होने के बाद आया है।

जून 2025 में लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से ठीक पहले विजिलेंस ब्यूरो ने आशु को एक पुराने प्राइवेट स्कूल लैंड मिसयूज केस (2400 करोड़ का कथित घोटाला) में समन जारी किया था। समन के 24 घंटे के अंदर ही गृह विभाग ने SSP जगतप्रीत सिंह को “गंभीर कदाचार और कर्तव्य में लापरवाही” के आरोप में सस्पेंड कर दिया था। AAP सरकार को डर था कि यह समन आशु को चुनाव में सहानुभूति दिला सकता है। आशु ने अपने अभियान में इसे “राजनीतिक प्रताड़ना” का मुद्दा बना लिया था।

सस्पेंशन के बाद AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि SSP और आशु के बीच सांठगांठ थी। SSP ने आशु को समन देकर ही सहानुभूति दिलाने की कोशिश की। कांग्रेस ने इसे “राजनीतिक साजिश” बताया। LoP प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि AAP पहले डराना चाहती थी, जब उल्टा असर हुआ तो SSP को बलि का बकरा बना दिया।

ये भी देखे: Ludhiana: भारत भूषण आशु को समन भेजने वाला विजिलेंस SSP सस्पेंड

You may also like