भागलपुर, 06 सितंबर 2025: बिहार के भागलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक रेलवे प्लेटफॉर्म पर फिलिस्तीन का झंडा लहराते और “फिलिस्तीन जिंदाबाद, इज़राइल मुर्दाबाद” के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक पार्सल सामान पर चढ़कर फिलिस्तीन का झंडा लहरा रहा है, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य युवक जोर-शोर से नारे लगा रहे हैं। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ जवानों का इस घटना पर ध्यान नहीं गया, जिसने रेलवे जैसे संवेदनशील स्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।
ये भी देखे: वैशाली में पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई घायल, आरोपी बोला– पुलिस आई तो गला रेत दूंगा