वाइस एडमिरल आरती सरीन ने संभाला पदभार

by TheUnmuteHindi
वाइस एडमिरल आरती सरीन ने संभाला पदभार

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : त्रि-सेवा सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने वाली पहली महिला अधिकारी वाइस एडमिरल आरती सरीन ने आज सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महानिदेशक के रूप में पदभार संभाल लिया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र बलों से संबंधित समग्र चिकित्सा नीति मामलों के लिए डीजीएएफएमएस सीधे रक्षा मंत्रालय के लिए जिम्मेदार है। बता दें, सरीन भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा देने वाली सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अधिकारी बन गई हैं। चीन और भारत के बीच तनाव लंबे समय से बना हुआ है। बीजिंग अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है। वह वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लगातार गांव बसा रहा है। क्षेत्र में चीन और भारत के बीच बढ़ते सैन्य गतिरोध पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर हालात स्थिर लेकिन संवेदनशील हैं यानी की हालात सामान्य नहीं हैं। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त की है।

You may also like