उत्तर प्रदेश बनाएगा नई उपलब्धि, एक दिन में लगाए जाएंगे 37 करोड़ पौधे

by Nishi_kashyap
नई उपलब्धि

यूपी,09 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ जुलाई को जन सहभागिता के जरिए एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौ जुलाई को होने वाले पौधरोपण महाभियान-2025 में समाज के सभी वर्गों के सहयोग से उत्तर प्रदेश नया इतिहास रचेगा। इस अभियान में एक दिन में 37 करोड़ पौधे रोपे जायेंगे।

आज यूपी बनायेगा नई उपलब्धि

उत्तर प्रदेश इस बार भी बड़ा इतिहास रचने की तैयारी में है। इस अभियान में सीएम योगी के आह्वान पर जनप्रतिनिधि, राजकीय कर्मचारी, अधिवक्ता, स्वयंसेवी संस्थाएं, चिकित्सक समेत समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ेंगे। योगी सरकार ने सभी से अपील की है कि वे पौधा लगाएँ, फोटो अपलोड करें और पौधों का संरक्षण भी करें। बतादें की वन विभाग अधिकारियों को निर्देश दिया था कि महाभियान में जन सहभागिता जरूर हो। इसके बाद प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, किसानों समेत समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित करते हुए सभी को इस अभियान से जोड़ा।

अभियान में जुड़ेंगे करोड़ो लोग

इस अभियान में 3.40 करोड़ विद्यार्थी और 2.24 करोड़ किसान हिस्सा लेंगे। साथ ही इस अभियान में समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ेंगे। इस अभियान में ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक 60,182 जनप्रतिनिधि, 4,69,900 अधिवक्ता, 27,270 स्वयंसेवी संस्थाएं, 13,44,558 राजकीय कर्मचारी और 15,000 किसान उत्पादक संगठन शामिल होंगे।

यह भी पढ़े: UP News: ऑटो के सामने अचानक आया बंदर, बचाने के चक्कर में पलटा सवारी ऑटो

You may also like