उत्तर प्रदेश वर्ष 2027 तक गरीबी मुक्त प्रदेश बनेगा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

by Manu
योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आर्थिक और आध्यात्मिक लाभ पर बयान दिया

लखनऊ, 01 दिसंबर 2025: संविधान दिवस के अवसर पर पेरिस के यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को संबोधित ‘योगी की पाती’ पोस्ट की। उन्होंने बाबासाहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। CM ने कहा कि जब विश्व समुदाय बाबासाहेब के योगदान को सराहता है, तो हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाता है।

आंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को जीवन में उतारने वाले युगांतरकारी महापुरुष थे। शोषित, वंचित और दबे-कुचले वर्गों को अधिकार दिलाने की उनकी कोशिशें आज भी सामाजिक परिवर्तन का आधार हैं।

योगी ने आगे कहा कि बाबासाहेब के सपनों को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश वर्ष 2027 तक गरीबी मुक्त प्रदेश बनेगा। उन्होंने संकल्प लिया कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए हर वंचित तक न्याय पहुंचाएगी।

ये भी देखे: भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा- योगी आदित्यनाथ

You may also like