उत्तर प्रदेश: बस-रिक्शा की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

by Manu
बस रिक्शा टक्कर

Bahraich Road Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आज मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। बस ने एक रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना गोंडा-बहराइच मार्ग पर हुई। मृतक और घायल हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के निवासी हैं। वह रिक्शा से एक शादी में शामिल होने जा रहा था। इस दौरान बस ने एक रिक्शा को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान अजीम, फहाद, मरियम, अमजद और मुन्नी के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

ये भी देखे: ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे’, बंगाल हिंसा पर योगी आदित्यनाथ का हमला

You may also like