नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब एक घंटे की महत्वपूर्ण बैठक की। ये मुलाकातें राज्य के विकास, सुरक्षा और आगामी चुनौतियों पर केंद्रित रहीं, हालांकि आधिकारिक बयान में विस्तार से कुछ नहीं कहा गया।
राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने राष्ट्रपति मुर्मू को यूपी की प्रगति पर जानकारी साझा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने योगी के प्रयासों की सराहना की और राज्य की समृद्धि की कामना की। सूत्रों के मुताबिक, चर्चा में पराली जलाने की समस्या, आगामी चुनावी तैयारियां और केंद्र-राज्य सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
मोदी ने योगी को यूपी के विकास मॉडल की तारीफ की और कहा कि राज्य केंद्र की योजनाओं का बेहतरीन उदाहरण बन रहा है।
ये भी देखे: गोरखनाथ मंदिर में नवरात्रि अष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की महानिशा पूजा