चंडीगढ़, 10 जुलाई 2026: अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
CENTCOM के अनुसार यह कार्रवाई होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हुए ईरानी हमले के जवाब में की गई। हमले में जहाज में आग लग गई, इंजन को भारी नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य लापता है।
एयरस्ट्राइक के कुछ देर बाद ईरान ने पलटवार का दावा किया। ईरानी सरकारी टीवी IRIB के अनुसार, ईरानी सेना ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए।
ईरान का दावा है कि कुवैत में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, गोला-बारूद डिपो और रडार साइट को निशाना बनाया गया, जबकि बहरीन में अमेरिकी कम्युनिकेशन सिस्टम और रडार साइट पर हमला किया गया।
ये भी देखें: ट्रंप का बड़ा बयान- अगर ईरान ने मुझे मारा तो अमेरिका करेगा अब तक का सबसे बड़ा हमला