बैंकॉक, 13 जुलाई 2026: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राहतकर्मियों ने बताया कि आग की सूचना देर रात मिली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उत्तरी बैंकॉक स्थित पब के मुख्य द्वार से ऊंची लपटें उठती दिख रही हैं। लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए, जबकि आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया।
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीरकुल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पत्रकारों से कहा कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है और कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
दमकलकर्मियों को आग बुझाने में लगभग 30 मिनट लगे। हादसे के बाद की तस्वीरों में पब के अंदर जली हुई मेज-कुर्सियां और बुरी तरह क्षतिग्रस्त ढांचा दिखाई दे रहा है।
ये भी देखे: थाईलैंड में ट्रेन हादसा, बैंकॉक में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, 30 घायल