अमेरिका, 10 अक्तूबर : बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइल के ईरान पर संभावित हमले को लेकर अमेरिका ने अपना समर्थन दोहराया और लगातार संपर्क में रहने की बात भी कही। हसन नसरल्ला की मौत के बाद ईरान ने इस्राइल पर हमला किया था। इससे पहले जब सीरिया में इस्राइली हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर मारे गए थे, तब भी ईरान ने इस्राइल पर हमला किया था। ऐसे में अब सभी की निगाहें इस्राइल के जवाब पर टिकी हैं। जो बाइडन और बेंजामिन नेतन्याहू की यह बीतचीत बीते दो महीने में पहली बार हुई। इस दौरान बाइडन ने नेतन्याहू को लेबनान में आम नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचाने का आग्रह भी किया। जानकारी के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। इस बातचीत के दौरान इससे पहले अमेरिका ने इस्राइल को ईरान के तेल ठिकानों पर हमला न करने को भी कहा था। गौरतलब है कि बीते दिनों ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल और रॉकेट हमला किया था। इसके बाद इस्राइल ने बदला लेने और ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने की बात कही थी। अमेरिका ने भी ईरान के इस्राइल पर हमले की निंदा की थी और इस्राइल को अडिग समर्थन देने का वादा किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात, दिया समर्थन
71
previous post