61
अमेरिका, 1 नवंबर : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आइए, इस दिवाली पर हम प्रकाश के इस त्योहार में एकजुटता की ताकत दिखाएं। ज्ञान, एकता, सत्य का प्रकाश हो, स्वतंत्रता का प्रकाश हो, लोकतंत्र का प्रकाश हो, एक ऐसा अमेरिका हो, जहां सब कुछ संभव हो। उनके साथ उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों के साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया। देशभर में मंदिरों और कई प्रतिष्ठित स्थानों को रोशनी से सजाया गया। अमेरिका राष्ट्रपति ने इस सप्ताह के शुरू में देश भर से लगभग 600 प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों को ‘व्हाइट हाउस’ में आमंत्रित किया और वहां उनके साथ अब तक की सबसे बड़ी दिवाली मनाई।