नई दिल्ली, 23 जुलाई 2025: US-Japan Trade Deal News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के साथ एक बड़े व्यापार समझौते (US Japan Trade Deal) की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि इस समझौते के तहत जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर (लगभग 407 अरब पाउंड) का निवेश करेगा और 15% का रेसिप्रोकल टैरिफ चुकाएगा। ट्रंप ने इसे अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता बताते हुए दावा किया कि इससे अमेरिका को 90% मुनाफा होगा और लाखों नौकरियां पैदा होंगी।
US Japan Trade Deal: ट्रंप ने बताया इतिहास का सबसे बड़ा व्यापार समझौता
ट्रंप ने बताया कि इस डील से जापान के बाजार में अमेरिकी कार, ट्रक, चावल और अन्य कृषि उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी। मंगलवार की शाम को व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा, “मैंने अभी-अभी इतिहास का सबसे बड़ा व्यापार समझौता किया है, शायद जापान के साथ अब तक का सबसे बड़ा समझौता।” जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि यह अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष वाले देशों पर लगाया गया सबसे कम टैरिफ है।
इससे पहले अप्रैल 2025 में ट्रंप ने जापान पर 24% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25% कर दिया गया। अब इस समझौते के तहत इसे घटाकर 15% कर दिया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि जापान को ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स पर लगने वाले 25% टैरिफ से छूट मिलेगी या नहीं, जो अप्रैल में सभी देशों के लिए लागू किया गया था।
ये भी देखे: पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर हुई बात, मोदी ने कहा- ‘ट्रेड डील और सीजफायर पर नहीं..’