शेयर बाजारों में मंगलवार को रहा उतार चढ़ाव

कई शेयर फायदे में व कई रहे नुकसान में

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजारों में मंगलवार को रहा उतार चढ़ाव

शेयर बाजारों में मंगलवार को रहा उतार चढ़ाव
कई शेयर फायदे में व कई रहे नुकसान में
मुंबई, 24 दिसंबर : एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुख के बीच जल्द ही इनमें उतार-चढ़ाव आने लगा, जिस कारण सेंसेक्स 27.66 अंक की गिरावट के साथ 78,538.95 अंक पर, जबकि निफ्टी सात अंक चढक़र 23,760.45 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, नेस्ले तथा एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे। इसी प्रकार घरेलू शेयर बाजारों ने मंगलवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुख के बीच जल्द ही इनमें उतार-चढ़ाव आने लगा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 192.03 अंक चढक़र 78,732.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 44.65 अंक की बढ़त के साथ 23,798.10 अंक पर रहा। हालांकि, जल्द ही इन्होंने शुरुआती बढ़त को खो दिया और उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करने लगे।
जोमैटो, टाटा स्टील व अन्य रहे नुकसान में
जोमैटो, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 168.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

You may also like