चंडीगढ़, 06 सितंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती सीएम भगवंत मान की हालत अब स्थिर है और उनकी पल्स रेट में सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजीव अरोड़ा ने अस्पताल पहुंचकर सीएम की सेहत का जायजा लिया। इसके अलावा, उनकी माता भी उन्हें मिलने अस्पताल पहुंचीं।
मनीष सिसोदिया ने बताया कि गुरुवार शाम को सीएम की पल्स रेट गिरने के कारण उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। हालांकि, अब उनकी सेहत में काफी सुधार है और डॉक्टरों का कहना है कि एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल सकती है। सिसोदिया ने यह भी कहा कि सीएम ने उनसे पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर भी चर्चा की, जो उनकी जिम्मेदारी के प्रति उनकी चिंता को दर्शाता है।
बता दें कि सीएम मान को बुखार, बैक्टीरियल इंफेक्शन और दिल की धड़कन से जुड़ी समस्याओं के चलते शुक्रवार शाम फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी देखे: पंजाब सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती