यूपी,30 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब फुहारें नहीं, बल्कि अपनी पूरी धमक के साथ दस्तक दे चुका है। भारतीय मौसम विभाग ने 30 जुलाई, 2025 के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। मौसम विभाग का कहना है की अगले 24 घंटों में राज्य के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है की अपनी सुरक्षा के सारे इंतजाम कर लीजिए, क्योंकि आसमान से बरसने वाला पानी अब सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि एक चुनौती लेकर आ सकता है।
इन जिलों में होगी ‘जोरदार बारिश’
मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से लेकर 31 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यदि आप इन क्षेत्रों में हैं, तो अपनी यात्रा और गतिविधियों को लेकर विशेष सावधानी बरतें।
पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, जौनपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपुर, बलिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सीतापुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकर नगर और उनके आसपास के इलाके।
मंडरा रहा ‘वज्रपात’ का खतरा
बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और आसमानी बिजली का खतरा भी कई जिलों पर मंडरा रहा है और यह चेतावनी लगभग पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले रही है। इन जिलों में वज्रपात की संभावना है।
पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश,चंदौली, वाराणसी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, महाराजगंज, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकर नगर।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, बिजनौर, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, संभल, बदायूं।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इन 24 घंटों में खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। बिजली गर्जने के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न रुकें।
यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा में पास विधेयक पर सीएम भगवंत मान ने दी बड़ी अपडेट