UP Weather: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

by Manu
UP Weather

लखनऊ, 14 जून 2025: UP Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने पूरब से पश्चिम तक लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सड़कें तपती भट्टी की तरह जल रही हैं, और खासकर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिले लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग (UP Weather) के अनुसार, 15 जून तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, रविवार से पूर्वी यूपी में प्री-मानसून बारिश की हल्की शुरुआत हो सकती है, और 16 जून से पूर्वी व पश्चिमी दोनों इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

शनिवार के लिए मौसम विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, जालौन, अलीगढ़, मथुरा समेत 19 जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में दिन में उमस भरी गर्मी और लू के साथ रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। वहीं, पूर्वी यूपी के बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर जैसे जिलों में शनिवार को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को झांसी, बांदा, आगरा, प्रयागराज, और वाराणसी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा, जहां उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन 16 जून से बूंदाबांदी के साथ राहत मिलने की उम्मीद है।

UP Weather: यूपी में लू से प्रभावित जिले

मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर देहात, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और आसपास के क्षेत्र।

ये भी देखे: UP Weather News: यूपी के 19 जिलों में हीटवेव के अलर्ट

You may also like