UP Weather News: पूर्वी यूपी में आज से बदलेगा मौसम, वहीं पश्चिमी यूपी में गर्मी दिखा रही अपना प्रचण्ड रूप

by Nishi_kashyap
गर्मी

यूपी,11 जून 2025: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बिच बुधवार से पूर्वी यूपी में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 11 से 12 जून के बीच यूपी के पूर्वांचल जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

यूपी प्रदेश में भीषण गर्मी ने कोहराम मचाया हुआ है। प्रतिदिन सुबह ही सूरज अपनी तपिश दिखाना शुरू कर देता है, जिसे श्याम तक महसूस किया जा सकता है। मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बुदेंलखंड में सबसे ज्यादा गर्मी की तपिश महसुस की गई। लेकिन आज से पूर्वी उत्तरप्रदेश में मौसम बदलने के हालात हैं।

बुधवार से मिल सकती है राहत

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बीच बुधवार से पूर्वी यूपी में मौसम में बदलाव होने की जानकारी मिली है। मौसम विभाग ने 11 से 12 जून के बीच यूपी के पूर्वांचल जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। लेकिन फ़िल्हाल पश्चिमी यूपी में अगले दो-तीन दिन गर्मी अपना कहर इसी तरह बरक़रार रखेगी।

मौसम विभाग ने बुधवार को पश्चिमी यूपी समेत बुंदेलखंड के 17 जिलों में लू का हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है की बुधवार से अगले दो दिनों तक इन जिलों में दिन में लू चलने के साथ-साथ रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रह सकती है।

बुंदेलखंड समेत दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा गर्मी

मंगलवार कोआगरा मंडल औरके जिलों में गर्मी ने अपना प्रचण्ड रूप दिखाया। झाँसी में तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया जबकि आगरा, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी की लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।

ये जिले रहे सबसे ज्यादा गर्म

झांसी 46, उरई 45.2, आगरा 45.1, बांदा 44.8, कानपुर देहात 44.6 ,हमीरपुर 44.6, प्रयागराज 44.3, कानपुर शहर 43.9, इटावा 43.4, अलीगढ़ 43, वाराणसी 43, बलिया 43.

यह भी पढ़े:  UP News: शुकतीर्थ में शिरक़त करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतज़ाम

You may also like