UP Weather News: हीट स्ट्रोक से 4 की मौत, प्राइमरी स्कूलों में छुट्‌टी बढ़ाने की माँग

by Nishi_kashyap
हीट वेव

यूपी,12 जून 2025: यूपी में पारा हाई होता जा रहा है। हाल ही में भीषण गर्मी के कारण 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी दौरान यूपी बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने को लेकर माँग की है। 15 जून को प्राइमरी स्कूलों को खोला जाएगा। अनिल ने कहा- इस समय गर्मी ज्यादा है जिससे बच्चों की हालत बिगड़ सकती है।

9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

आपको बता दें कि प्रदेश में भीषण गर्मी की के कारण आज 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है की झांसी में पारा (46°C)सबसे ज्यादा है। वहीं आगरा दूसरे नंबर है। मौसम विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है की सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बिच घर से बाहर न निकलें।

इस दिन दस्तख देगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 10 दिनों तक मानसून दस्तख़ दे सकता है।15 से 20 जून के बीच मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्य रूप से यूपी में मानसून 20 जून के बाद आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े:  Ram Mandir: अब इन नामों से जाने जाएंगे अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर के भवन

You may also like