यूपी,8 जून 2025: यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को ग्रामीण रूटों के लिए अगस्त माह तक मुख्यालय से 63 नई बसें मुहैया कराई जाएँगी। 42 सीटों वाली मिनी बसों के संचालन के लिए 54 रूटों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
इन जगहों से चलेंगी बसें
यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को ग्रामीण रूटों के लिए अगस्त माह तक मुख्यालय से 63 नई बसें मुहैया करवाई जाएंगी। 42 सीटों वाली मिनी बसों के संचालन के लिए 54 रूटों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बतादें की इनमें से 30 रूट ऐसे होंगे, जहां बसें शाम को आएंगी। अन्य रूटों पर दिन भर बसों की आवाजाही जारी रहेगी। प्रयागराज के कुछ रूट पर बसों की आवाजाही जारी है। लेकिन अन्य रूटों पर स्थानीय लोगों से प्रस्ताव मांगा जाएगा। इन बसों का संचालन ग्रामीण बस सेवा के रूप में किया जाएगा। यह बसें सिविल लाइंस, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जीरो रोड,और लालगंज डिपो से चलेंगी।
प्रतापगढ़ डिपो को दी जाएंगी 21 बसें
आयशर कंपनी की बसों में दो सीटें दाएं होंगी और दो सीटें बाएं होंगी। इसमें ज्यादातर 21 बसें प्रतापगढ़ डिपो को दी जाएगी। जहाँ इनका संचालन 17 रूटों पर प्रस्तावित किया गया है। इसके साथ ही जीरो रोड डिपो को 15 बसें दी जाएगी, मिर्जापुर डिपो को 13 बस ,और सिविल लाइंस को 6 बसें, प्रयाग को पांच व लालगंज डिपो को तीन बसें उपलब्ध कराई जाएगी। रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने जानकारी दी कि अगर किसी ग्रामीण मार्ग पर पहले से ही निगम बस संचालित है तो उन मार्गों को छोड़कर अन्य दूसरे मार्गों पर बसें संचालित की जाएगी।
यह भी पढ़े: UP Police: यूपी पुलिस पर चला प्रशासन का चाबुक, इतने पुलिसकर्मी सस्पेंड