गोरखपुर,22 जुलाई,2025: 26वीं वाहिनी पीएसी (PAC) में 11 मंजिला बैरक टॉवर बनाने के लिए 11 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत मंजूर की गई थी। अब यह टॉवर बनकर तैयार हो चूका है।
कानून व्यवस्था को ओर मजबूत बनाए रखने में पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के योगदान से सभी परिचित हैं। यूपी के सीएम योगी पीएसी (PAC) के जवानों की लॉ एंड ऑर्डर में जरूरी भूमिका की कई मंचों से सराहना कर चुके हैं। पीएसी (PAC) के जवानों को अत्याधुनिक सुविधा मिले इसके लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दे रही है। इसी सिलसिले में गोरखपुर में स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी (PAC) परिसर में जवानों के लिए 200 की क्षमता का अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला बैरक बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होने की संभावना है।
26वीं वाहिनी पीएसी (PAC) में 11 मंजिला बैरक टॉवर बनाने के लिए 11 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत मंजूर की गई थी। अब यह टॉवर बनकर तैयार हो चूका है। टॉवर के भूमि तल पर डायनिंग हाल, टॉयलेट, दो लिफ्ट, लॉबी किचन, बरामदा, दो स्टेयरकेस का निर्माण कराया गया है। टॉवर के पहले तल पर डायनिंग हाल, रिक्रिएशन हाल, टॉयलेट, ओपेन टैरेस, लॉबी, लिफ्ट, स्टेयरकेस निर्मित है। जबकि द्वितीय तल से 11वें तल तक प्रत्येक फ्लोर पर चार कमरे बनवाए गए हैं। हर कमरा पाँच जवानों की क्षमता का है। इसके अलावा चार टॉयलेट, लिफ्ट और स्टेयरकेस का निर्माण हुआ है।
इन मानकों पर बनी है बिल्डिंग
कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए इस बैरक टॉवर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, विद्युत आपूर्ति हेतु डीजी सेट, आरसीसी टैंक, सेप्टिक टैंक, फायर सेफ्टी आदि की भी व्यवस्था की गई है। इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। बहु मंजिला बैरक टॉवर बन जाने से अब पीएसी (PAC) जवानों को रहने में काफी सुविधा मिलेगी।
कई शहरों में बहुमंजिला बैरकें तैयार
प्रदेशभर में ज्यादातर पीएसी (PAC) में जवानों के रहने के मकान पुराने और जर्जर हो चुके थे। पिछले दिनों प्रदेश में कई शहरों में जवानों के रहने के लिए बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। इन्हें भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें: UP News: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज! कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर