हापुड़,11 जून 2025: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने ही पति पर जबरन बर्तन साफ करवाने का आऱोप लगाया। महिला का कहना है कि इससे इंस्टाग्राम पर उसके दो फॉलोअर कम हो गए हैं। महिला थाने पहुँच गई और उसने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि थाना प्रभारी ने फ़िल्हाल दोनों पति पत्नी का समझौता करवा दिया है।
2 फॉलोअर्स कम होने पर पत्नी पहुँची थाने
उत्तरप्रदेश के हापुड़ में इंस्टाग्राम रील ने पति-पत्नी के रिश्ते में उलझने पैदा कर दी है। बर्तन साफ करते समय पत्नी के 2 फॉलोअर्स कम हो गए ,तो गुस्साई पत्नी थाने जा पहुँचि और वहीं पति ने आरोप लगाते हुए कहा की फॉलोअर्स कम होते ही पत्नी खाना भी नहीं देती है। पति ने कहा की नीले ड्रम की डरावनी वीडियो भेजकर वह उसे डराती है। पति ने जानकारी में यह भी खुलासा किया की इससे पहले भी उसकी पत्नी 2 बार दहेज उत्पीड़न की झूठी शिकायत कर चुकी है। विवाद को देखते हुए दोनों को महिला थाने में बैठाकर करीब 4 घंटे तक काउंसलिंग की गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के बीच समझौता हुआ।
महिला थाना प्रभारी ने समझायी जिम्मेदारियाँ
महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि पीड़ित की पत्नी को पिलखुवा से बुलाकर दोनों में समझौता करवा दिया गया है। जब महिला ने दिन में दो रील बनाने को कहा तो महिला थाना प्रभारी ने महिला को परिवार, समाज और आम जीवन में सोशल मीडिया के अलावा अन्य जिम्मेदारियों के बारे में समझाया, लेकिन महिला ने कहा कि वह रोजाना दो रील सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करेगी। महिला की यह बात मान कर पति उसे अपने साथ ले गया।
यह भी पढ़े: UP News: ‘प्रधानमंत्री नमो ड्रोन दीदी योजना’ से बदल रहा महिलाओं का जीवन