UP News: लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान से अचानक निकलने लगा धुआँ, टला बड़ा हादसा

by Nishi_kashyap
धुआँ

लखनऊ,16 जून 2025: बीते दिन यानि रविवार की सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सऊदी अरबिया एयरलाइंस के विमान के बाएँ पहिए से अचानक धुआँ और चिंगारी निकलने लगी। विमान जेद्दा से हज यात्रियों को लेकर लखनऊ आया था। विमान में लगभग 242 यात्री सवार थे।

लैंडिंग के बाद अचानक पहिए से निकलने लगा धुआँ

जब विमान लैंडिंग के बाद टैक्सी-वे पर आ रहा था। उसी दौरान पायलट को बाएँ पहिए के पास से धुँए और चिंगारी का एहसास हुआ। पायलट ने तुरंत इस बात की जानकरी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। सुचना मिलते ही तुरंत ATC की टीम तुरंत मौके पर पहुँची।

फायर सेफ्टी टीम ने संभाली स्थिति

एयरपोर्ट की फायर सेफ्टी टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने फोम और पानी डालकर कुछ ही समय में आग पर काबू पाया। इस दौरान यात्री विमान के अंदर ही मौजूद थे।

सभी यात्री सुरक्षित

धुआँ और आग की खबर मिलते ही विमान के अंदर बैठे यात्रि पूरी तरह से घबरा गए। जैसे ही स्थिति नॉर्मल हुई, विमान को टैक्सी वे पर ले जाकर रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़े:  UP Monsoon Update: यूपी के इन जिलों में पड़ेंगी आज बारिश की बौछारें

You may also like